अलीगढ़ के मंडराक थाना क्षेत्र के भकरौला गांव में इन दिनों एक रहस्यमय और अज्ञात कीड़े का आतंक छाया हुआ है। अब तक करीब 15 से 20 लोग इस रहस्यमय कीड़े के शिकार हो चुके हैं।
अलीगढ़ के मंडराक थाना क्षेत्र के भकरौला गांव में इन दिनों एक रहस्यमय और अज्ञात कीड़े का आतंक छाया हुआ है। अब तक करीब 15 से 20 लोग इस रहस्यमय कीड़े के शिकार हो चुके हैं। शरीर पर लाल-नीले निशान, सूजन और एलर्जी जैसी गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि करीब 10 दिन पहले इसी संदिग्ध कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो चुकी है। रविवार को तीन और लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें फॉगिंग और जांच में जुटी हैं। हालांकि अभी तक कीड़े की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। क्या है इस अज्ञात कीड़े का सच? क्या प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग समय रहते इसे रोक पाएंगे? जानिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में पूरी सच्चाई।